मुरैना नगर: कोतवाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न मोहर्रम पर 42 ताजिए निकलेंगे TI शांति-सद्भाव से त्योहार मनाने की अपील।
सिटी कोतवाली थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक टीआई अमित सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में हुई। ताजिया समितियों, पार्षदों और नागरिकों ने भाग लिया। अधिकारियों ने शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस वर्ष शहर में 42 ताजिए निकलेंगे। जुलूस मार्गों पर बिजली और यातायात व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।रूट डायवर्जन योजना बनेगी।