राठ: रामलीला मैदान के पास लेनदेन के मामूली विवाद के चलते दबंग व्यक्ति ने साथी के साथ मिलकर युवक को पीटा, पीड़ित ने दी तहरीर
Rath, Hamirpur | May 10, 2026 राठ कस्बे के रामलीला मैदान के पास स्थित पावर हाउस में बिजली का बिल जमा कराने के लिए आए एक युवक के साथ लेनदेन के मसले को लेकर एक दबंग व्यक्ति ने अपने साथी के साथ मिलकर मारपीट कर दी। तथा उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने आज रविवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।