झांसी: रक्सा पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर किया खुलासा, एक शातिर चोर को ट्रक समेत ढिकौली हाईवे से पकड़ा
Jhansi, Jhansi | Aug 30, 2025 रक्सा थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को चोरी किए गए ट्रक के साथ ढिकौली हाईवे पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के पास से पकड़ा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रतापगढ़ निवासी गुलाबदीन खान बताया।