झांसी: गढ़मऊ स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ बलखंडी हनुमान मंदिर में राम कथा का आयोजन शुरू हुआ
Jhansi, Jhansi | Aug 30, 2025 संत मुरलीधर द्वारा प्रभु श्री राम कथा का आयोजन शनिवार से झांसी के गढ़मऊ स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ बलखंडी हनुमान मंदिर में शुरू हुआ। यह कथा 30 अगस्त से 7 सितंबर तक चलेगी। कथावाचक संत मुरलीधर ने अपने मधुर मुखारविंद से राम कथा का वाचन किया, जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए। सभी ने प्रभु श्री राम के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।