झांसी: जामा मस्जिद दरीगरान में रिलीव फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, 82 लोगों ने किया रक्तदान
Jhansi, Jhansi | Aug 30, 2025 झांसी में जमा मस्जिद रिलीव फाउंडेशन ने पैगंबर मुहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के अवसर पर, ईद-मीलाद-उन्नबी माह के उपलक्ष्य में, एक रक्तदान शिविर का आयोजन शनिवार शाम 4 बजे किया गया। जामा मस्जिद दरीगरान में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक की टीम की देखरेख में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन थाना प्रभारी कोतवाली राजेश सिंह और शहर काजी मौलाना हाशिम ने किया।