झांसी: यातायात विभाग और आरटीओ विभाग ने ईलाइट चौराहे पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान, वाहन स्वामियों में मचा हड़कंप
Jhansi, Jhansi | Aug 30, 2025 शनिवार को यातायात विभाग और आरटीओ विभाग ने झांसी के इलाइट चौराहे पर एक संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना था। एआरटीओ हेमचंद्र गौतम ने बताया कि यह अभियान शासन के निर्देशों पर परिवहन विभाग, पुलिस विभाग और यातायात विभाग द्वारा मिलकर चलाया गया।