रामगढ़ पचवारा: झांपदा पुलिस ने चौकीदारों की ढाणी से हथकड शराब बनाने के काम में ली जाने वाली 4500 लीटर वास को किया नष्ट
रविवार को झांपदा नंदी के पास स्थित चौकीदारों की ढाणी में अवैध तरीके से हथकड़ शराब बनाने के काम में लीए जाने वाले उपकरण व भट्टीयों को तोड़ दिया। वही पुलिस ने पीपा,मटकी,ड्रम सहित आदि में भरी हुई 4500 लीटर वास को भी नष्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि उक्त वास की किमत करीब 30 हजार रुपए है। दुसरी तरफ पुलिस आने की भनक सुनकर शराब बनाने वाले माफिया मौके से फरार हो गए।