रामगढ़ पचवारा: रामगढ़ पचवारा कस्बे में फैंसी आइटम की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, करीब ₹1 लाख का हुआ नुकसान
रामगढ़ पचवारा कस्बे में सोमवार को सुबह 9:30 बजे के करीब अचानक शॉर्ट सर्किट होने से फैंसी आइटम की दुकान में आग लग गई । आग लगने के बाद कस्बे में अफरा तफरी मच गई व कई लोग एकत्रित हो गए। दुकान में आग लगने की सूचना पर पहुंची रामगढ़ पचवारा पुलिस ने बताया कि कमलेश प्रजापत नामक व्यक्ति की फैंसी आइटम की दुकान में आग लगने के चलते करीब 1 लाख रुपए का नुकसान हो गया है।