गोपालगंज: तुरकहा बाईपास के पास नगर थाने की पुलिस ने वाहन जांच में एक बाइक से 18 लीटर शराब बरामद की, दो गिरफ्तार
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के तुरकहा बाईपास के समीप से नगर थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक बाइक से 18 लीटर शराब बरामद किया है। मौके नगर थाने की पुलिस ने दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी नगर थाना अध्यक्ष ने रविवार की दोपहर 3:00 बजे दी है।