संडीला: यक्ष ऐप ने तीन वर्ष से गुमशुदा युवक को उसके परिवार वालों से मिलाया
Sandila, Hardoi | Apr 22, 2026 संडीला के ग्राम गौसा निवासी 28 वर्षीय असलम पुत्र हसमत सितंबर 2023 को घर से लुधियाना मजदूरी करने के लिए बताकर गए थे लेकिन इसके बाद उसकी कोई खबर नहीं लगी, परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो परिजनों ने संडीला थाने में तहरीर दी, पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस पंजीकृत किया।