फारबिसगंज: जोगबनी थाना पुलिस और एसएसबी ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को किया गिरफ्तार
जोगबनी थाना पुलिस व एसएसबी ने गुप्त सूचना के आधार पर सयुंक्त कारवाई करते हुए थाना क्षेत्र से 145.4 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप, 42 सौ पिस नशीली टैबलेट, 17 हजार भारतीय रुपये व 8 हजार 9 सौ 65 नेपाली रूपये के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर अररिया एसपी कार्यालय से सोमवार को रात 10 बजे के करीब प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।