चाचौड़ा: चाचौड़ा थाना पुलिस ने लूट के मामले में 7 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
चाचौड़ा थाना पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को पकड़ा है। 9 मई को थाना प्रभारी ने बताया, वर्ष 2019 में आरोपी जितेंद्र बाल्मीकि ग्राम कुदारा पर लूट की वारदात का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी के चाचौड़ा न्यायालय की कार्रवाई से फरार रहने पर स्थाई गिरफ्तारी वारंटी जारी था। बीते रोज सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।