मेरठ: ब्रह्मपुरी इलाके के ओडियन में नाले में मिला अज्ञात युवक का शव, मचा हड़कंप, हत्या की आशंका, पुलिस कर रही जांच
Meerut, Meerut | Jun 14, 2026 मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में रविवार को ओडियन नाले में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में अपनी जांच कर रही है