छतरपुर नगर: छतरपुर जिला अस्पताल में 'दलालराज' का आरोप, निजी क्लीनिक भेजने का खेल उजागर, वीडियो वायरल
छतरपुर जिला अस्पताल में दलालों द्वारा मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी क्लीनिकों में भेजने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खासकर गरीब मरीजों को निशाना बनाकर उनसे भारी रकम वसूली जा रही है। हड्डी रोग विभाग से जुड़े दलाल सबसे ज्यादा सक्रिय बताए जा रहे हैं। पूरे मामले में अस्पताल प्रबंधन की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं और जांच व कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।