पाटन: ग्राम ग्वारी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पाटन पुलिस ने मामला दर्ज किया
Patan, Jabalpur | May 22, 2026 पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि पाटन के ग्राम ग्वारी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत की घटना सामने आई है बताया जाता कि अरविंद प्रधान जो की बमोरिया गांव का रहने वाला था जब ससुराल से वापस आ रहा था तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी।फिलहाल पाटन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।