गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत एक नाबालिग लड़की को बचाया
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत 1 नाबालिक लड़की को रेस्क्यू किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने गुरुवार की शाम 4 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि प्लेटफार्म संख्या 1 पर गश्ती के दौरान एक नाबालिक लड़की को डरा सहमा देख पुछताछ की गई।पूछताछ में बताई कि वह बेलागंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की रहने वाली है।