इंदौर पुलिस के जांबाज सम्मानित, पुलिस कमिश्नर ने बढ़ाया हौसला 👮♂️👏
इंदौर। बेहतर पुलिसिंग और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के सम्मान के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के तहत 19 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनके कार्य की सराहना की।
🔹 पलासिया थाना पुलिस के 7 पुलिसकर्मियों ने लूट की वारदात का तेजी से खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
🔹 लसूडिया थाना पुलिस की टीम ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 11 गुमशुदा बालक-बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया।
🔹 यातायात पुलिस के 10 अधिकारी-कर्मचारियों को बेहतर यातायात प्रबंधन में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भी �
Indore, Indore | Aug 11, 2026