कांडी: कांडी प्रखंड के चौखड़ी गांव में सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, मुखिया प्रतिनिधि ने समाधान का आश्वासन दिया
Kandi, Garhwa | Jul 28, 2026 गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत पतरिया पंचायत के चौखड़ी गांव में कांडी-शिवरी मुख्य सड़क पर लंबे समय से पानी जमा रहने से ग्रामीणों का जीवन नारकीय बन गया है। सड़क पर गंदे पानी के ठहराव से क्षेत्र में बदबू फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। जलजमाव के कारण पैदल चलना दुश्वार हो गया है, वहीं दोपहिया व छोटे वाहनों की आवाजाही भी बुरी तरह