बटियागढ़: सिमरीचिता गांव में अवैध तरीके से बोर खनन करती बोरिंग मशीन को राजस्व अमले ने किया जब्त
बटियागढ़ के फुटेरा चोकी क्षेत्र के सिमरीचिता गांव में नियमविरुद्ध तरीके से बोर खनन करते बोरिंग मशीन को राजस्व अमले की टीम ने जब्त किया है,मुखबिर की सूचना पर बटियागढ़ तहसीलदार रॉबिन जैन अमले के साथ मौके पर पँहुचे खनन के दौरान बोरिंग मशीन सञ्चालक के पास कोई अनुमति नही पाई गई,पंचनामा कार्यवाही के बाद बोरिंग मशीन को जब्त कर बटियागढ़ थाना परिसर में रखा गया है।