बटियागढ़: बटियागढ़ की केवलारी पुलिया पर नमक से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलटने से माल का हुआ नुकसान, चालक सुरक्षित
बटियागढ़ बकस्वाहा मार्ग पर केवलारी पुलिया पर नमक से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया,घटना में चालक बाल बाल बचा वंही माल का नुकसान हुआ है,बताया जा रहा ट्राला राजस्थान से कटनी नमक लेकर जा रहा था जो पुलिया से अनियंत्रित होकर गिर गया,घटना मे ट्राला भी क्षतिग्रस्त हुआ है,घटना की सूचना बटियागढ़ थाना पुलिस को भी दी गई है,इस पुलिया पर आए दिन हादसे होते हैं।