बटियागढ़: मड़ियादो-किशनगढ़ मार्ग पर केंकड़ा नाला पुलिया से अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, चालक मामूली रूप से हुआ घायल
शुक्रवार दोपहर मड़ियादो किशनगढ मार्ग पर केंकड़ा नाला पुलिया से एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई,हादसे ने चालक मामूली घायल हुआ,बताया जा रहा पिकअप क्रमांक MP 16 GA 0724 माल भरने के लिए नगदा की तरह जा रही थी जो पुलिया से अनियंत्रित होकर पलट गई,घटना की सूचना किशनगढ थाना पुलिस को दी गई है।