रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में डंठल के खेल से धनिया बाजार बिगाड़ने की साजिश, विरोध के बावजूद मंडी में मिलावटखोरी जारी
रामगंजमंडी के कृषि उपज मंडी में धनिये के नाम पर डंठल और कचरे की खरीद-फरोख्त का मामला एक बार फिर सामने आया है। किसानों के लगातार विरोध और प्रशासन को ज्ञापन देने के बावजूद मंडी में मिलावटी माल बिकने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है। शनिवार को मंडी में फिर बड़ी मात्रा में धनिये के डंठल बिकने पहुंचे।