मालथोन: मालथौन में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला, अविराज सिंह बोले- मोदी आधुनिक भारत का सपना साकार कर रहे हैं
Malthon, Sagar | Sep 15, 2025 सोमवार दोपहर 3 बजे मालथौन विधायक कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा के आव्हान पर सेवा पखवाड़ा अंतर्गत मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर, खेलकूद प्रतियोगिता, चित्रकला, मैराथन और प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम होंगे।