कोरबा: कोरबा में गाड़ी की रस्सी से बाइक सवार व्यापारी का गला फंसा, चालक और मजदूर ने की मारपीट
Korba, Korba | May 17, 2026 कोतवाली थाना अंतर्गत शहर की मुख्य सड़कों पर माल वाहक खड़े कर मनमाने तरीके से सामान उतारने की लापरवाही सामने आई है। सुबह एक व्यवसायी की जान पर उस वक्त बन आई जब माल वाहक से लहराती रस्सी उसके गले में फंदे की तरह फंस गई। गनीमत रही कि व्यवसायी ने समय रहते खुद को संभाल लिया, वरना दम घुटने से बड़ी अनहोनी हो सकती थी।