रानीवाड़ा: रानीवाड़ा के दईपुर सड़क मार्ग पर हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग
Raniwara, Jalor | Feb 27, 2024 जालौर जिले के रानीवाड़ा उपखंड क्षेत्र के दईपुर गांव में हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से चारे से भरी ट्रैक्टर ट्राली में अचानक से आग लग गई! ग्रामीणों की मदद के बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया! सूचना पर रानीवाड़ा पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा एवं मामले की जांच शुरू की!