रानीवाड़ा: रानीवाड़ा पूर्व विधायक ने फसलों में हुए नुकसान के मुआवजा की मांग
Raniwara, Jalor | Feb 26, 2024 रानीवाड़ा से पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल ने कृषि एवं आपदा प्रबंधन व सहायता मंत्री को पत्र लिखकर विगत दिनों जालौर जिले में हुई बेमौसम बारिश से किसानों के जीरा, सरसो सहित विभिन्न फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा दिलवाने की मांग की है! पूर्व विधायक ने मंत्री को पत्र लिखकर अवगत करवाया कि रानीवाड़ा क्षेत्र के किसानों की फसलों में काफ़ी नुकसान हुआ है!