डेहरी: तंबाकू निषेध दिवस पर मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने चलाया जागरूकता अभियान
Dehri, Rohtas | May 31, 2026 तंबाकू निषेध दिवस पर मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने चलाया जागरूकता अभियान। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के स्नातक छात्रों द्वारा रोहतास जिले के अंकोढ़ीगोला प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बराढ़ी में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।