बिजावर: आंशिक जीत के बाद भी नहीं थमा केन-बेतवा लिंक से जुड़ा 'चिता आंदोलन', सातवें दिन भी आमरण अनशन और जल सत्याग्रह जारी
छतरपुर/पन्ना। केन-बेतवा लिंक परियोजना सहित विभिन्न परियोजनाओं से प्रभावित विस्थापित परिवारों का गुरुवार की दोपहर 12 बजे से 'चिता आंदोलन' सातवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने मुआवजा राशि बढ़ाने के फैसले को संघर्ष की आंशिक जीत बताया, लेकिन सभी प्रभावित परिवारों को न्याय और कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।