🏦💰 हर पंचायत तक बैंकिंग सुविधाओं की पहुँच, हर पात्र नागरिक को वित्तीय सुरक्षा!
📢 वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान–2026 की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, अभियान में तेजी लाने के निर्देश।
📍 अरवल | 09 नवम्बर, 2026
✅ आज दिनांक 09 नवम्बर, 2026 को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान–2026 की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
🔹 बैठक में राज्य के सभी जिलों में ग्राम पंचायत (GP) एवं शहरी स्थानीय निकाय (ULB) स्तर पर संचालित वित्तीय समावेशन शिविरों की प्रगति, पात्र लाभुकों के आच्छादन एवं विभिन्न वित्तीय योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।
🔹 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अरवल जिले से जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस (भा०प्र०से०) सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी बैठक में सम्मिलित हुए।
📊 अभियान की राज्यस्तरीय प्रमुख उपलब्धियाँ—
✅ कुल लक्षित ग्राम पंचायतें – 8,042
✅ अब तक आच्छादित ग्राम पंचायतें – 2,067 (25.70%)
✅ प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत नए खाते – 22,822
✅ निष्क्रिय बैंक खाते सक्रिय – 9,148
✅ प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना – 26,895 नामांकन
✅ प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना – 41,441 नामांकन
✅ अटल पेंशन योजना – 9,454 नामांकन
✅ किसान क्रेडिट कार्ड के स्वीकृत आवेदन – 1,700
🎯 जिला पदाधिकारी ने अभियान को गति देने पर दिया जोर।
मुख्य सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों के आलोक में जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को बैंकों एवं विभिन्न विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर वित्तीय समावेशन अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा सभी पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने पर विशेष जोर दिया।
साथ ही ग्राम पंचायतों एवं शहरी निकायों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शिविरों का आयोजन, लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन एवं अभियान की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
🤝 अभियान का संकल्प — हर घर बैंकिंग सुविधा, हर परिवार वित्तीय सुरक्षा!
🌱 वित्तीय रूप से सशक्त नागरिक, समृद्ध एवं विकसित अरवल की पहचान!
#वित्तीय_समावेशन_अभियान #SaturationCampaign2026 #जिला_प्रशासन_अरवल #FinancialInclusion #जनधन_योजना #सामाजिक_सुरक्षा #GoodGovernance #ArwalAdministration #BiharGovernment
Information & Public Relations Department, Government of Bihar | CMO Bihar
Arwal, Bihar | Nov 9, 2026