पटना ग्रामीण: लेफ्ट और कांग्रेस के विधायकों ने अभ्यर्थियों के समर्थन में निकाला राजभवन मार्च, पुलिस व विधायकों के बीच हुई धक्का मुक्की
गर्दनीबाग धरना स्थल पर BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर पुनः परीक्षा लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में मंगलवार को लेफ्ट और कांग्रेस के विधायक सड़क पर उतरे और राजभवन मार्च किया, लेकिन प्रशासन ने मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे विधायकों को रास्ते में ही रोक दिया। इसके बाद पुलिस और विधायकों के बीच खूब धक्का मुक्की हुई।