सरदारशहर: मितासर के पास लोरिंग मशीन व कार की आमने-सामने हुई टक्कर, हादसे में पति-पत्नी व पुत्र की हुई दर्दनाक मौत
सरदारशहर के पांच भाई चौक निवासी 55 वर्षीय खेताराम प्रजापत व खेताराम की पत्नी 50 वर्षीय कल्लूदेवी प्रजापत व व उनका पुत्र 30 वर्षीय संजय प्रजापत कार में सवार होकर बीकानेर से सरदारशहर आ रहे थे। तभी मितासर गांव के पास हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर तीनों मृतको को के शवो का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए हैं।