सूरजगढ़: बालू के अवैध भंडारण मामले में खनन विभाग की कार्रवाई,मुस्तफापुर गांव से बालू जप्त किया गया
लखीसराय में बालू बालू घाटों पर खनन पर रोक लगाई जाने के बाद अब खनन विभाग बालू के अवैध भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई के मूड में है. बुधवार पूर्वाह्न 9 बजे मानिकपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खनन पदाधिकारी शुभम कुमार के नेतृत्व में मुस्तफापुर गांव से अवैध भंडारण मामले में बालू जब्त कर कजरा थाना में रखा गया है. मामले की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.