Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

पूर्व जिला परिषद सदस्य जितेंद्र चंदेल सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राज्य संरक्षक नियुक्त। भारत को विश्व गुरु बनाना है तो सर्वधर्म समभाव अपनाना जरूरी है : जितेंद्र चंदेल सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सत्यदेव शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर श्यामलाल पंवार ने बिलासपुर के प्रमुख समाज सेवक सर्वधर्म एकता का प्रतीक जितेंद्र चंदेल को सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच का राज्य संरक्षक नियुक्त किया। गोरतलब है कि जितेंद्र चंदेल पिछले कई वर्षों से सामाजिक खेलकूद एवं धार्मिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश सरकार के अंतर्गत हिमुडा के डायरेक्टर के तौर पर भी अपनी सेवाए दे रहे हैं। नवनियुक्त सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच का राज्य संरक्षक जितेंद्र चंदेल ने कहा कि सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच का मुख्य सदस्य सभी धर्मों का मान सम्मान करना है । उन्होंने कहा कि अगर भारत को विश्व गुरु बनाना है तो सर्व धर्म समभाव अपनाना जरूरी है। जल्द ही बिलासपुर में राज्य स्तरीय बुद्धिजीवी एवं सभी धर्मों के प्रतिनिधियों का सर्वधर्म सम्मेलन किया जाएगा। इस मौके पर सर्व धर्म सुधार राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारी मंजीत ठाकुर ,चमन लाल, गौरव सिंह एवं मनीष इत्यादि मौजूद रहे।

Dharmpur, Mandi | Jul 12, 2026

MORE NEWS