मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत झलवार बीट के कुदरी के जंगल मे महुआ बीज गोही बीनने गई महिला का मिला शव,बाघ हमले की आशंका
Manpur, Umaria | Jun 12, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत पनपथा (कोर)परिक्षेत्र के झलवार बीट अंतर्गत कुदरी के जंगल मे महुआ बीज गोही बीनने गई महिला का शव जंगल मे मिला है। जिस पर वन विभाग ने बाघ हमले से मौत की आशंका जताई है।मृतिका की पहचान फूलबाई पति छोटेलाल सिंह गोंड उम्र लगभग 52 वर्ष निवासी ग्राम झलवार के रूप मे होना बताया गया है।