धमदाहा: होली के त्योहार को लेकर धमदाहा अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन।
धमदाहा अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में होली के त्यौहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन अनुमंडल के सभी सीओ बीडीओ एवं थाना अध्यक्ष रहे मौजूद। एसडीओ ने साफ शब्दों में कहा कि आदर्श आचार संहिता को देखते हुए इसके अनुरूप बनाए गए नियमों का पालन करते हुए ही होली का त्योहार मनाना होगा एवं डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।