धमदाहा: हल्की बारिश से झील में तब्दील हुआ धमदाहा उत्तर टोला वाली मुख्य सड़क,आवागमन में लोगों को हो रही है परेशानी।
धमदाहा उत्तर टोला से गुजरने वाली मुख्य सड़क हल्की बारिश में झील में तब्दील हो गया जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लोगों ने बताया की करोड़ों की लागत से सड़क के दोनो तरफ नाला का निर्माण कार्य तो हुआ लेकिन इस नाला को मुख्य नाले से कनेक्ट ही नही किया जिस कारण हल्की बारिश में भी यह सड़क झील में तब्दील हो जाता है,