#विश्वनाथ महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बिश्वनाथ की बेटी प्रियाशी बरुआ ने स्वर्ण पदक जीतकर बिश्वनाथ सहित पूरे असम को गौरवान्वित किया है।
पुणे के महालुंगे में 16 अगस्त से 21 अगस्त तक आयोजित 5वीं इंडिया ताइक्वांडो क्योरुगी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बिश्वनाथ ताइक्वांडो अकादमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रियाशी बरुआ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
खिलाड़ी के बिश्वनाथ चारिआलि पहुंचने पर खेल प्रेमियों, परिजनों और बिश्वनाथ ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों ने चतिया से ही उनका भव्य स्वागत किया।
#flowers #highlight