बसना: बसना में आडिटरों को जीपीएफ पासबुक दिए जाने की लिपिक ने नहीं की पुष्टि, डीईओ ने किया निलंबित
बीईओ कार्यालय बसना का एक प्रधानपाठक ने स्वयं के सामान्य भविष्य निधि खाते से ऋणात्मक लाखो रूपये आहरित किया है। आरोप है कि मूल जीपीएफ पासबुक को लिपिक ने बगैर पावती लिये प्रधानपाठक को दिये है। जबकि लिपिक के अनुसार उसने आडिटरो को सौंपा है। लेकिन लिपिक इसे प्रमाणित कर नही पाया। जांच पडताल के बाद जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द ने लिपिक को निलंबित कर दिया है।