बसना: महासमुंद में करणीकृपा कारखाना के अधिभोगी के खिलाफ दायर हुआ आपराधिक प्रकरण
कारखाना करणीकृपा पॉवर प्रा. लि. खैरझिटी, महासमुंद में 8 सितम्बर 2024 को घटित दुर्घटना में कारखाना अधिनियम 1948 के जो उलंघन पाए गए थे. उस संबंध में सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ एवम सुरक्षा बलौदाबाजार द्वारा कारखाना के अधिभोगी सुमित ठाकुर के विरुद्ध माननीय श्रम न्यायालय महासमुंद में आज 03 अक्टूबर 2024 को आपराधिक प्रकरण दायर किया है