बसना: बसना में राज्य स्तरीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन कलेक्टर लंगेह ने किया
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज 7 अक्टूबर को सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भंवरपुर बसना में आयोजित राज्य स्तरीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। विद्यार्थियों ने उद्घाटन समारोह में स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी।