भरतपुर: भरतपुर में मानसून की दस्तक, हलैना में हुई बूंदाबांदी, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
भरतपुर में गुरुवार को मानसून की एंट्री हो चुकी है, लेकिन लोगों को अभी भी बारिश का इंतजार है। हालांकि शुक्रवार की सुबह से भरतपुर जिले में बादल छाए हुए हैं। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। हवा नहीं चलने के कारण उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही बारिश हो सकती है।