लाडपुरा: रेलवे कॉलोनी में पुलिस ने ऑपरेशन गरुड़ व्यूह अभियान के तहत MDMA सप्लायर को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Ladpura, Kota | May 13, 2026 रेलवे कॉलोनी पुलिस ऑपरेशन गरुड़ व्यूह अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ MDMA सप्लाई करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रेलवे कॉलोनी थाना अधिकारी रामस्वरूप मीणा ने बुधवार शाम 6:00 बजे जारी प्रेस नोट में बताया कि नांता पुलिस द्वारा गत 9 मई को पकड़ी गई 99.90 ग्राम MDMA पकड़ी गई थी इस मामले में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त विक्रम पुत्र नन्दलाल को गिरफ्तार किया गया है