झांसी: मेडिकल बायपास पर बुंदेलखंड हॉस्पिटल के पास एक्सीडेंट में युवक की मौत, दोस्त हुआ घायल
Jhansi, Jhansi | Mar 14, 2025 झांसी में एक्सीडेंट में युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है। दोनों बाइक से दोस्त को देखने हॉस्पिटल जा रहे थे। रास्ते में एक्सीडेंट हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। हादसा मेडिकल बायपास पर हुआ है। मृतक का नाम भारत राजपूत था। वह सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के हस्तनापुर गांव का रहने वाला था।