भीलवाड़ा: वार्ड संख्या 42 में फिर टूटी पानी की लाइन, नाराज़ जनता ने गैस लाइन बिछाने वालों को घेरा
भीलवाड़ा। शहर के वार्ड नंबर 42 स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर सेक्टर-2 में पार्क के पास एक बार फिर जल सप्लाई लाइन टूटने से क्षेत्रवासी परेशान हो गए। आरोप है कि गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान लापरवाही बरतते हुए काम कर रहे कर्मियों ने पानी की लाइन तोड़ दी, जिससे लगातार छठे दिन भी लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा।