घिरोर: घिरोर में बैंड बाजे के साथ श्री जी की रथयात्रा निकाली गई, पर्युषण पर्व के समापन पर चिंपांजी और पांडा की झांकियां रही
घिरोर में मंगलवार को जैन समाज ने बैंड बाजे के साथ श्रीजी की रथ यात्रा निकाली पर्यूषण पर्व के समापन के बाद हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ रथ यात्रा निकाली गई मुख्य अतिथि भाजपा नेता अनुजेश प्रताप सिंह यादव का अभिषेक जैन ने चांदी का मुकुट पहनकर स्वागत सम्मानित किया