मानपुर: मानपुर के गोवर्दे मे युवक के साथ अज्ञात आरोपी ने गाली गलौज करते हुए चाकू से वार कर किया मारपीट, अपराध दर्ज
Manpur, Umaria | Jun 9, 2026 ग्राम गोवर्दे मे फरियादी युवक शैलेन्द्र केवट पिता श्यामसुंदर केवट निवासी ग्राम गोवर्दे के साथ तेजराज गुप्ता के दुकान के पास बीती रात अज्ञात आरोपी ने गाली गलौज करते हुए चाकू से वार कर मारपीट करने के आरोप है।जिस पर मामले की रिपोर्ट पर थाना मानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 296(बी), 115(2),118(1),351(3)BNS के तहत अपराध दर्ज किया है।