जबलपुर: आधारताल पुलिस ने मकान पर फर्जी लोन के आरोपी मोहित तिवारी को किया अरेस्ट
थाना आधारताल क्षेत्र अंतर्गत अमखेरा स्थित मकान को बेचने के नाम पर जालसाजी करने वाले आरोपी मोहित तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी आधारताल विपिन ताम्रकर ने शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे बताया कि गोहलपुर निवासी फरियादी मोहम्मद शमीम अंसारी का अमखेरा में एक मकान था, जिसे वे बेचना चाहते थे। इसी दौरान वे आरोपी मोहित तिवारी और उसके साथियों के संपर्