सरदारशहर: सरदारशहर पुलिस का बड़ा एक्शन: चोरी गई बस 6 घंटे में की गई बरामद
सरदारशहर पुलिस ने बस चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई बस को महज 6 घंटे में बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार 10 जून को देवसर निवासी विजेंद्र जाट ने थाने में बस चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और सफलतापूर्वक बस को बरामद कर ली है।