श्रीनगर: मोचराहा गांव में बारात आए मेहमानों के साथ असामाजिक तत्वों ने की मारपीट, थाना में दिया आवेदन
देवीनगर मोचराहा गांव में बुधवार के रात्रि गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा बारात आए मेहमानों के साथ मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष के द्वारा गुरुवार को दो बजे थाना में आवेदन दिया गया है। घटना को लेकर जियालाल हांसदा ने बताया कि गांव में बारात आया था। मेहमान सब को नाश्ता खिला रहे थे।