ऊंचाहार: भिखनापुर गांव में लेखपाल और कानून गो की मिलीभगत से पूर्व प्रधान की भूमि पर किया जा रहा कब्जा
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के भिखनापुर गाँव में पूर्व प्रधान की भूमिधरी जमीन पर लेखपाल व कानून गो की मिलीभगत से कब्जा करवाने का आरोप लगाया है।पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत करने की बात कही है।गाँव निवासी जगदीश पूर्व प्रधान है, उन्होंने बताया कि गाटा संख्या 176 उनकी भूमिधरी जमीन है।आरोप है कि प्रतापगढ़ की महिला उक्त जमीन पर कब्जा कर निर्माण कर रही है।